उपभोक्ता संगठन सदस्यता अभियान चलाएगा

उज्जैन। अखिल भारतीय उपभोक्ता उत्थान संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक भोपाल में हुई। शहर उपाध्यक्ष दिलीप टाटावत ने बताया कि संगठन की प्रदेश कार्यसमिति की एक दिवसीय बैठक संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष हरिशंकर शुक्ल के मुख्य आतिथ्य एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम भारद्वाज की अध्यक्षता में व प्रदेश अध्यक्ष संदीप सूरी के विशेष आतिथ्य में हुई।
Advertisement
संगठन का राष्ट्रीय अधिवेशन उज्जैन में फरवरी 2023 के आखरी सप्ताह में आयोजित करने पर सहमति बनी साथ ही प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाने पर जोर दिया गया। संचालन मो. शाहिद हुसैन ने किया।
Advertisement









