Advertisement

एक बार फिर टली ‘भूल भुलैया 2’ की शूटिंग

कार्तिक आर्यन, कियारा आडवाणी और तबू स्टारर फिल्म भूल भुलैया 2 की शूटिंग पूरी होने का नाम ही नहीं ले रही है। फिल्म के कुछ सीन शूट होने अभी बाकी है जिसकी शूटिंग जुलाई के दूसरे हफ्ते से शुरू होने वाली थी, हालांकि अब मेकर्स ने फिर एक बार शूटिंग टाल दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

हाल ही में आई बॉलीवुड लाइफ की खबर के अनुसार प्रोडक्शन द्वारा एक मेल के जरिए अपनी टीम, कास्ट और क्रू मेंबर्स से शूटिंग टालने की जानकारी दी है। फिलहाल इसका कारण साफ नहीं किया गया है। अनीस बज्मी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग जुलाई की बजाए अब अगस्त में दोबारा शुरू की जाएगी।

Advertisement

Related Articles

Write a review