Advertisement

कच्ची प्याज से बालों का झडऩा होगा कम

बालों का झडऩा और बाल्ड पैच का बनना आम सी बात होती है। इससे बचाव के लिए लोग बालों में हेयर फॉल कंट्रोल करने वाला शैंपू लगाते हैं। हालांकि, ये प्रोडक्ट्स स्कैल्प और बालों को मजबूती नहीं दे पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही हो रहा है, तो बालों का झडऩा रोकने के लिए कच्ची प्याज वाले नुस्खे को अपना सकते हैं।

Advertisement

बालों के टूटने, गिरने और झडऩे की समस्या बहुत आम होती है। इस स्थिति में लोगों के सिर में जगह-जगह पर बाल्ड पैच बनकर तैयार हो जाते हैं। इस खाली पड़ी जगह को भरने और नए बालों को उगाने के लिए लोग कई लोग शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। अगर ये प्रोडक्ट्स काम नहीं करते हैं, तो आप बताए कच्चे प्याज वाले नुस्खे को अपना सकते हैं।

बाल क्यों झड़ते हैं?

Advertisement

जेनेटिक कारण

पोषक तत्वों की कमी

Advertisement

गलत हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल, प्रदूषण

ये कुछ आम समस्याएं हैं, जिनकी मदद से बालों के झडऩे की समस्या हो सकती है। आइए अब प्याज वाले नुस्खे के बारे में जान लेते हैं।

प्याज के रस का कैसे करें इस्तेमाल?

इस तरीके से प्याज का इस्तेमाल करने के लिए आपको कुछ आसान स्टेप्स को फॉलो करना है।

कच्चे प्याज को छीलकर मिक्सी में पीस लें

अब इस गूदे को दबाकर रस निकाल लें

प्याज के रस में कॉटन को डुबोएं

इस रस को आपको स्कैल्प में गहराई तक लगाना है

आप इसे रात में लगाएं और सुबह सिर धो लें

इस नुस्खे को 30 दिन हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करना है

पैच टेस्ट करें- आपको त्वचा और बाल दोनों पर ही किसी भी तरह के घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें