Advertisement

कन्या महाविद्यालय में छात्राओं ने दी नृत्य, गायन की रंगारंग प्रस्तुति

उज्जैन। वामिका पूर्व छात्र संघ, शासकीय कालिदास कन्या महाविद्यालय, की वार्षिक बैठक एवं पूर्व छात्रा सम्मेलन डॉ. लीना शाह संयोजक के निर्देशन में संपन्न हुआ। संघ के पदाधिकारियों के चुनाव निर्विरोध संपन्न हुए।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

प्रचार समिति संयोजक डॉ. कविता मंगलम् ने बताया कि छात्र संघ अध्यक्ष डॉ. चित्ररेखा जैन, उपाध्यक्ष संगीता सक्सेना, सचिव रजनी नलवारिया, सहसचिव उज्जवला दुबे, कोषाध्यक्ष खुशबू पंचोली, कार्यकारिणी सदस्य, माधुरी बर्वे एवं डॉ. लीना शाह मनोनीत किए गए। सम्मेलन का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. वंदना गुप्ता ने मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर किया।

छात्राओं को महाविद्यालय के विकास हेतु शपथ दिलाई। कार्यक्रम में डॉ. हरीश व्यास ने संबोधित किया। हर्षिता चौधरी, साक्षी सोलंकी, निकिता शर्मा, किरण शर्मा, प्रगति उपाध्याय ने राजस्थानी नृत्य कर रंगारंग प्रस्तुति दी। पूर्व छात्रा स्वाति व्यास, शिवानी नामदेव, पद्मा जाधव, प्रगति शर्मा ने अपने सुर से समा बांधा। संचालन डॉ. महेन्द्र जैन ने किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें