Advertisement

कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दल तीसरे वर्ष भी विजेता

उज्जैन। मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग की जिला स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता का फाइनल मैच माधव विज्ञान महाविद्यालय एवं शा. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय के मध्य हुआ। जिसमें शा. कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय का दल 9 पॉइंट से लीड देते हुए लगातार तीसरे वर्ष विजेता रहा।

Advertisement

क्रीड़ा अधिकारी संगीता कार्लेकर ने बताया प्रतियोगिता में विभिन्न महाविद्यालयों के 8 दल उपस्थित थे। निर्मला महाविद्यालय उज्जैन में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम राउंड में चार मैच खेले गए। सेमीफाइनल में दो मैच खेले गए। दीपशिखा, कोमल परमार, करिश्मा, प्रतिभा, पिंकी, अमीषा, सुरुचि का प्रदर्शन सर्वश्रेष्ठ रहा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें