कब से शुरू होंगे Shardiya Navratri जानें

26 सितंबर 2022 से शक्ति आराधना का पर्व शारदीय नवरात्रि प्रारंभ होने जा रहा है। शारदीय नवरात्रि पर देवी दुर्गा की पूजा और साधना की जाती है। इसके अलावा देवी के नौ अलग-अलग रूपों की पूजा होती है। हिंदू धर्म में देवी दुर्गा जो माता पार्वती का ही स्वरूप हैं उन्हें महाशक्ति के रूप में पूजा जाता है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
हिंदू धर्म में नवरात्रि पर्व मां शक्ति की पूजा-उपासना के लिए विशेष माना गया है। हिंदू पंचांग के अनुसार सालभर में कुल चार नवरात्रि आते हैं- दो गुप्त नवरात्रि, एक चैत्र नवरात्रि और एक शारदीय नवरात्रि। सभी नवरात्रि में शारदीय और चैत्र नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। नवरात्रि के दिनों में देवी दुर्गा हिमालय से पृथ्वी लोक में आती हैं और अपने भक्तों के घरों में 9 दिनों के लिए विराजमान होती हैं।

नवरात्रि के 9 दिनों में देवी दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा-आराधना होती है। मां दुर्गा के भक्त इन नौ दिनों में उपवास रखते हुए मां शक्ति की साधना करते हैं। नवरात्रि के नौ दिनों के दौरान मां दुर्गा अपने भक्तों पर विशेष कृपा रखती हैं। अब जल्द ही शारदीय नवरात्रि शुरू होने वाले हैं। ऐसे में आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल…
शारदीय नवरात्रि
सभी नवरात्रों में चैत्र और शरद नवरात्रि का विशेष महत्व होता है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार शारदीय नवरात्रि आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर नवमी तिथि तक मनाई जाती है। शारदीय नवरात्रि को शरद नवरात्रि भी कहते हैं क्योंकि इसी समय से शरद ऋतु का आगमन भी शुरू हो जाता है। इस साल शारदीय नवरात्रि 26 सितंबर से 5 अक्तूबर तक दुर्गा विसर्जन और विजय दशमी तक रहेगी।
शारदीय नवरात्रि 2022 कलश/घटस्थापना मुहूर्त
शारदीय नवरात्रि 2022 घटस्थापना मुहूर्त अवधि नवरात्रि 2022 सुबह 06 बजकर 11 मिनट से 07 बजकर 51 मिनट तक 1 घंटे 40 मिनट
शारदीय नवरात्रि 2022
दिन नवरात्रि दिन तिथि पूजा-अनुष्ठान
26 सितंबर 2022 नवरात्रि दिन 1 प्रतिपदा माँ शैलपुत्री पूजा घटस्थापना
27 सितंबर 2022 नवरात्रि दिन 2 द्वितीया माँ ब्रह्मचारिणी पूजा
28 सितंबर 2022 नवरात्रि दिन 3 तृतीया माँ चंद्रघंटा पूजा
29 सितंबर 2022 नवरात्रि दिन 4 चतुर्थी माँ कुष्मांडा पूजा
30 सितंबर 2022 नवरात्रि दिन 5 पंचमी माँ स्कंदमाता पूजा
01 अक्तूबर 2022 नवरात्रि दिन 6 षष्ठी माँ कात्यायनी पूजा
02 अक्तूबर 2022 नवरात्रि दिन 7 सप्तमी माँ कालरात्रि पूजा
03 अक्तूबर 2022 नवरात्रि दिन 8 अष्टमी माँ महागौरी दुर्गा महा अष्टमी पूजा
04 अक्तूबर 2022 नवरात्रि दिन 9 नवमी माँ सिद्धिदात्री दुर्गा महा नवमी पूजा
05 अक्तूबर 2022 नवरात्रि दिन 10 दशमी नवरात्रि दुर्गा विसर्जन, विजय दशमी










