कलह में जहर खाया दो दिन बाद मौत

उज्जैन। पारिवारिक विवाद के चलते जहर खाने वाले युवक की मौत हो गई। महाकाल थाना क्षेत्र के जयसिंहपुरा निवासी कुणाल (24 वर्ष), पिता राधेश्याम बागड़ी ने दो दिन पहले घर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। हालत बिगडऩे पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को उसने दम तोड़ दिया। महाकाल पुलिस के मृतक कुणाल फूल-प्रसाद की दुकान चलाता था।
जहर खाने से महिला की मौत
उज्जैन। एक अन्य घटना में घौंसला की रहने वाली पार्वती बाई (52 वर्ष) पति जगदीश परमार ने अज्ञात कारणों के चलते जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां इलाज के दौरान शनिवार दोपहर उनकी मौत हो गई।
डिवाइडर से टकराई कार, चार घायल: उज्जैन। त्रिवेणी विहार स्थित मालनवासा चौराहे पर तेज रफ्तार कार ने खड़ी बाइक को टक्कर मारी और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार प्रदीप सोलंकी, खुशी, वर्षिका, विराज घायल हुए हैं।









