Advertisement

कलेक्टर की कार्रवाई, 6 माह के लिए 11 अपराधी जिलाबदर

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह ने मप्र राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत 11 बदमाशों को छह माह के लिए जिलाबदर करने के आदेश जारी किए हैं। जिलाबदर किए गए अपराधियों में छोटू उर्फ यादवेंद्र उर्फ यश पिता जीतू उर्फ जितेंद्र बुंदेला निवासी शिवशक्तिनगर, अकबर पिता मो. हनीफ नागौरी निवासी टेंशन चौराहा, महिदपुर, भरत उर्फ भरी पिता राजू गेहलोत निवासी किशनपुरा,. दिलीप पिता रमेश बागडिय़ा निवासी जंगल टेक (घट्टिया), रोहित उर्फ टल्ला पिता अशरफ शाह उर्फ राजा शाह निवासी जयसिंहपुरा, कालू उर्फ हैदर उर्फ रितेश पिता हेमराज बैरवा निवासी हीरामिल की चाल, मयूर उर्फ मदनूर पिता शरद व्यास निवासी अमिलाप कॉलोनी, शूरा उर्फ आफिल उर्फ आतिल पिता शफीक खान निवासी गांधीनगर, दरवर पिता रतनलाल निवासी रसूलपुर मोहल्ला, महिदपुर, मोहसिन पिता फखर मंसूरी निवासी भाईखेड़ी मक्सी रोड और भूरा उर्फ भूरालाल पिता रामलाल मावी निवासी ग्राम रुनिजा शामिल हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

इन सभी को उज्जैन जिले की सीमाओं के साथ-साथ देवास, इंदौर, रतलाम, शाजापुर, मंदसौर, धार और आगर मालवा जैसे सीमावर्ती जिलों की राजस्व सीमाओं से भी छह माह की अवधि के लिए बाहर रहना होगा। ये इस दौरान इन शहरों की सीमा में प्रवेश नहीं कर पाएंगे। यदि किसी आरोपी की कोर्ट में पेशी होगी तो वह सख्त निगरानी में होगी तथा पेशी के तुरंत बाद जिलाबदर आदेश का पालन करवाया जाएगा।

Advertisement

Related Articles

Write a review