Advertisement

केंद्रीय मंत्री की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के खिलाफ आपत्तिजनक बयान देने के मामले में जमानत पर रिहा हुए केंद्रीय मंत्री नारायण राणे की तबीयत गुरुवार को अचानक बिगड़ गई। ताजा जानकारी के अनुसार उन्हें मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बता दें कि राणे ने हाल ही में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लेकर एक बयान दिया था। इस बयान में उन्होंने ठाकरे की आलोचना करने के साथ ही कथित तौर पर उन्हें थप्पड़ मारने की बात कही थी। इस बयान के बाद उन पर एफआईआर दर्ज की गई थी।

 

Advertisement

राणे को मंगलवार दोपहर हिरासत में लेने के बाद औपचारिक रूप से गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद रात में उन्हें रायगढ़ जिले की महाड कोर्ट में मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया। हालांकि, रात करीब साढ़े 11 बजे उन्हें जमानत दे दी गई। राणे को 15,000 रुपये का जमानती मुचलका भरने और 30 अगस्त और 6 सितंबर को रायगढ़ में पेश होने को कहा है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें