कैंसर और थैलेसीमिया के खिलाफ कार रैली से शंखनाद

उज्जैन। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार सुबह फ्रीगंज की सड़कों पर महिलाओं ने जागरूकता का लाल रंग बिखरे। जीतो लेडीज विंग द्वारा कैंसर एवं थैलेसीमिया जैसी गंभीर बीमारियों के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कार रैली निकाली। रैली का शुभारंभ शनिवार सुबह कॉसमॉस मॉल नानाखेड़ा से हुआ। प्रतिभागियों के लिए रिपोर्टिंग का समय सुबह 6.30 बजे रखा गया था, जिसके बाद ठीक 7 बजे रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली प्रमुख मार्गों से होते हुए करीब 9 बजे कॉसमाल माल पर ही समाप्त हुई।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
लाल रंग के ड्रेस कोड में दिखी एकजुटता
अभियान को प्रभावी बनाने के लिए लाल रंग का ड्रेस कोड तय किया गया था। लाल रंग न केवल साहस और शक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह स्वास्थ्य के प्रति सजगता और जीवन के प्रति उत्साह को भी दर्शाता है। मुख्य अतिथि डॉ. आकांक्षा यादव, कलावती दीदी, प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सतिंदर सलूजा, मप्र फार्मेसी काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष ओम जैन थे। डॉ. अंशु घोष और डॉ. जूही भटनागर ने कैंसर और थैलेसीमिया के लक्षणों, बचाव और उपचार के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।










