Advertisement

क्रिकेट कमेंट्री के शिखर पुरुष पद्मश्री सुशील दोषी राष्ट्रीय क्रांतिवीर अलंकरण से विभूषित

काका रामचंद्र रघुवंशी स्मृति समारोह में गूंजी पितृभक्ति की गौरवगाथा

Advertisement

उज्जैन। संस्कार, समर्पण और सांस्कृतिक चेतना के अद्भुत समन्वय के साथ आयोजित 28वें रामचंद्र रघुवंशी काका जी स्मृति राष्ट्रीय समारोह में पद्मश्री सुशील दोषी को राष्ट्रीय क्रांतिवीर अवार्ड से सम्मानित किया गया।

क्रिकेट कमेंट्री को भारतीय पहचान दिलाने वाले श्री दोषी को यह सम्मान उनके द्वारा खेल और भाषा की सेवा के लिए किए गए दीर्घकालिक योगदान हेतु प्रदान किया गया। समारोह का वातावरण उस समय अत्यंत भावुक हो गया जब श्री दोषी ने अपनी उपलब्धियों का पूरा श्रेय अपने पिता के संस्कारों और आशीर्वाद को समर्पित किया।

Advertisement

समारोह की शुरुआत डॉ. अनामिका शर्मा और अमित शर्मा के देशभक्ति गीतों से हुई। डॉ. प्रकाश रघुवंशी ने स्वागत भाषण के माध्यम से काका जी के प्रेरणास्पद व्यक्तित्व को जीवंत कर दिया। सांस्कृतिक श्रृंखला में जहाँ सेवाधाम के बच्चों ने योगाभ्यास के जरिए अनुशासन की मिसाल पेश की, वहीं नृत्य गुरु पद्मजा रघुवंशी और प्रतिभा रघुवंशी के निर्देशन में शिष्यों द्वारा प्रस्तुत शिव-स्तुति ने पूरे परिसर को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया।

उज्जैन प्रेस क्लब के अध्यक्ष नंदलाल यादव ने सुशील दोषी को औपचारिक रूप से अलंकृत किया। निगम सभापति कलावती यादव, सांसद अनिल फिरोजिया, कुलपति प्रो. अर्पण भारद्वाज, इंदिरा गांधी मुक्त विवि के पूर्व कुलपति प्रो. नागेश्वर राव और प्रेमचंद पीठ के निदेशक मुकेश जोशी, मनोहर बैरागी आदि मौजूद थे। सुधीर भाई गोयल ने काका जी के जीवन-दर्शन पर प्रकाश डाला। डॉ. शैलेंद्र पाराशर ने सम्मान पत्र का वाचन किया। स्वागत समिति के सदस्यों शौरिन पटेल, नियति पटेल, देवराज रघुवंशी, ओमप्रकाश खत्री, सोनू गहलोत, मनोज सक्सेना, उमंग पाल आदि ने अतिथियों का अभिनंदन किया। संचालन डॉ. अनामिका शर्मा ने किया और सतीश सामदानी ने आभार माना।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें