खाटू श्याम को चांदी के वस्त्र पहनाए

उज्जैन। सिद्ध आश्रम स्थित श्रीखाटू श्याम मंदिर में जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया, पहली बार बाबा का आकर्षक शृंगार चांदी के गहनों से किया। चांदी के वस्त्र और मुकुट में श्री खाटू श्याम ने भक्तों को दर्शन दिए।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
श्री खाटू श्याम भक्त मंडल की संयोजक सरोज अग्रवाल ने बताया कि खाटू श्याम जन्मोत्सव के दो दिवसीय उत्सव के पहले दिन 56 भोग के साथ बाबा की विशेष ज्योत ली गई और महाआरती हुई। 11 हजार दीप भी मंदिर में लगाए। तरुण मितल, सुरेन्द्र जोशी, सुनील अग्रवाल, राजेश सारडा, विजय गोयल, सुधा अग्रवाल ने खिचड़ी और खीर के वितरण में सहयोग किया।
Advertisement









