Advertisement

गैरेज में केमिकल से बना रहे थे एमडीएमए ड्रग्स, तीन बदमाश दबोचे, 8.50 लाख रु. नकद और कार जब्त

चिमनगंज थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। एमडीएमए ड्रग्स का नशा अब उज्जैन में भी पैर पसार रहा है। अब तब आगर-झालावाड़ और मंदसौर, नीमच से आने वाली यह ड्रग्स अब उज्जैन में ही तैयार की जा रही है। चिमनगंज थाने के एक गैरेज से पुलिस ने एमडीएमए ड्रग्स की फैक्टरी पकड़ी। तीन आरोपी हिरासत मे लिए गए हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।

चिमनगंज पुलिस को आगर रोड स्थित कृष्णा मोटर्स गैरेज में ड्रग्स फैक्टरी चलने की सूचना मिली थी। मुखबिर ने खबर दी थी कि यहां बड़े पैमाने पर केमिकल रखा गया है। इसकी मदद से एमडी ड्रग्स तैयार की जानी है। पुलिस ने दबिश दी तो यहां से 75 किलो ब्रोमोपोल क्रिस्टल पाउडर मिला। यह पाउडर गुजरात की कंपनियों से फर्जी दस्तावेज के आधार पर मंगवाया गया था।

Advertisement

पुलिस ने तिरुपति धाम एक्सटेंशन के निवासी मुख्य आरोपी सौरभ गुप्ता को पकड़ा और पूछताछ की तो उसने पूरे मामले का खुलासा कर दिया। उसने पुलिस को बताया कि वह गरोठ निवासी रंजीत पिता करनसिंह और बड़ौद निवासी ओमप्रकाश पिता घनश्याम शर्मा के लिए काम करता है।

इनके लिए उसने गुजराज की कंपनियों से फर्जी दस्तावेज के जरिये ब्रोमोपोल और 2 ब्रोमो-मिथाइल प्रोपियोफिनोन मंगाया था। यह केमिकल एमडीएमए ड्रग्स बनाने में उपयोग होते हैं। पुलिस ने मौके से 8.50 लाख रुपए नगद, खरीदी-बिक्री से जुड़े फर्जी बिल और केमिकल लाने ले जाने में प्रयुक्त बलेनो कार को जब्त कर लिया है। सौरभ अपने साथी हरिओम और एक अन्य के साथ मिलकर नशीला पदार्थ बनाने और सप्लाई करने का काम कर रहे थे।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें