चीन के सिचुआन में 6.8 तीव्रता का भूकंप, 30 लोगों की मौत…

सिचुआन प्रांत भूकंप से तबाह
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
बीजिंग। चीन के सिचुआन प्रांत में सोमवार दोपहर 6.8 तीव्रता का भूकंप आया। इसमें 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूकंप के झटके दोपहर 12 बजकर 25 मिनट पर महसूस किए गए। इसकी गहराई 16km तक थी।
शहर से कुछ दूर लैंडस्लाइड भी हुआ। इसमें भी कई लोग घर गिरने से घायल हो गए। भूकंप का केंद्र लुडिंग काउंटी से करीब 40 km दूर था। भूकंप के झटके चेंगदू में भी महसूस किए गए।
Advertisement









