Advertisement

चौपाटी से मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त

दो दिन पहले घर से निकला था

Advertisement

उज्जैन। राघवी पुलिस ने दो दिन पहले घोंसला चौपाटी हाट बाजार से अज्ञात युवक को घायल हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी मृत्यु हो गई थी। पुलिस ने मृतक की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल की जिससे उसके परिजनों को जानकारी लगी और सुबह जिला अस्पताल पहुंचकर शव की शिनाख्त की।

प्रेम पिता रामेश्वर 30 वर्ष निवासी जैथल टेक बस पर क्लिनर का काम करता था। उसके भाई सागर ने बताया कि प्रेम शनिवार सुबह काम पर जाने का कहकर पैदल घर से निकला था लेकिन वापस नहीं आया। इधर राघवी पुलिस ने घोंसला चौपाटी हाट बाजार से अज्ञात युवक को घायल हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया जहां उसकी मृत्यु हो गई।

Advertisement

मृतक का फोटो पुलिस ने सोशल मीडिया के व्हाट्सएप ग्रुप पर वायरल किया। सागर ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रेम का फोटो देखकर पहचान की और पुलिस के पास गये तो पता चला कि प्रेम की अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल होने पर उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों के अनुसार प्रेम के दो बच्चे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें