जंग के बीच LPG लेकर भारत आ रहा शिवालिक जहाज

अमेरिका-इजराइल और ईरान जंग का आज 17वां दिन है। इस बीच भारतीय जहाज शिवालिक कतर से लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस (LPG) लेकर भारत आ रहा है। यह कुछ घंटें में गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचेगा।जहाज लगभग 46 हजार मीट्रिक टन LPG लेकर आ रहा है। एक घरेलू सिलेंडर में लगभग 14.2 किलोग्राम LPG भरी जाती है। इस प्रकार 46 हजार मीट्रिक टन में 32.4 लाख घरेलू सिलेंडर भरे जा सकते हैं।
14 मार्च को ईरान ने शिवालिक को हॉर्मुज स्ट्रेट से गुजरने की इजाजत दी थी। वहीं, जहाज नंदा देवी और जग लाडकी कल तक भारत पहुंच सकता है। नंदा देवी जहाज पर भी 46,000 टन LPG लदा है।
ईरान की इस्लामिक रेवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने कहा कि इजराइल के सैन्य और डिफेंस फैसिलिटी को निशाना बनाया गया है। यह सॉलिड फ्यूल वाली स्ट्रैटेजिक मिसाइल है, जो 2000-2500 किलोमीटर तक हमला कर सकती है।द नेशनल इंटरेस्ट पत्रिका के अनुसार, इस मिसाइल की पहुंच मिस्र, सूडान के कुछ हिस्सों, यूक्रेन के बड़े हिस्से, दक्षिणी रूस, पश्चिमी चीन, भारत और हिंद महासागर और भूमध्य सागर के बड़े क्षेत्रों तक हो सकती है।









