Advertisement

जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी, सेना ने गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया

मध्यप्रदेश के 15 जिलों में तापमान 30 डिग्री पार

Advertisement

भोपाल/शिमला। मौसम विभाग ने देश के किसी भी राज्य में बुधवार के लिए कोई अलर्ट नहीं जारी किया है। हालांकि, जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी का सिलसिला जारी है और पहाड़ी क्षेत्रों में ठंड बढ़ी हुई है। इसी बीच भारतीय सेना ने जम्मू-कश्मीर के तंगधार में फंसी एक गर्भवती महिला का रेस्क्यू किया।

राजस्थान और मध्य प्रदेश में सुबह-शाम की ठंड के बीच दिन का तापमान 30 डिग्री पार पहुंच रहा है, जबकि मध्य प्रदेश के 11 जिलों में रात का पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। राजस्थान और हरियाणा के कई जिलों में हल्की बारिश और बूंदाबादी हुई। हरियाणा के 13 शहरों में अधिकतम तापमान 25 डिग्री से ऊपर दर्ज किया गया। पंजाब के लुधियाना और फरीदकोट में न्यूनतम तापमान 8 डिग्री रहा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें