Popup Image
Advertisement

जादू टोने की आशंका में चाचा-भतीजे के बीच मारपीट

उज्जैन। चिंतामण थाना क्षेत्र के ग्राम मुंडला सुलेमान में जादू-टोने की आशंका में पारिवारिक विवाद सामने आया है। घर के बाहर चांवल और अन्य सामग्री फेंकने की बात को लेकर चाचा-भतीजे आपस में भिड़ गए। दोनों ने एक दूसरे पर जादू-टोना करने के आरोप लगाए। पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज कर लिया है।

Advertisement

पुलिस ने बताया गणपत पिता शंकर लाल उम्र 60 वर्ष और उसका भतीजा आकाश पिता बद्रीलाल उम्र 24 वर्ष पड़ोस में रहते हैं। रविवार सुबह दोनों के घर के बाहर आंगन में चांवल बिखरे पड़े थे। इस बात को लेकर चाचा-भतीजे ने एक दूसरे पर जादू टोना करने नुकसान करने की आशंका जताई। इसी बात को लेकर कहासुनी के बाद आपस में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों पर मारपीट का प्रकरण दर्ज कर मामले में जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें