जान जोखिम में डालकर कर रहे हैं रेल पटरी पार…

उज्जैन। सुबह 9 बजे प्लेटफार्म 6 पर खड़ी ट्रेन से यात्री उतरे और जीआरपी थाने की ओर से पटरी पार कर एक नंबर प्लेटफार्म की ओर आने लगे। यात्रियों में महिलाएं, बच्चे और बुजुर्ग शामिल थे।
Advertisement
इसी दौरान तेजी से मालगाड़ी प्लेटफार्म 1 की ओर आ रही थी। ड्रायवर द्वारा बार-बार हॉर्न बजाने के बाद भी उक्त लोग जान जोखिम में डालकर पटरी पार करते रहे।
Advertisement
खास बात यह कि रेलवे द्वारा पटरी पार करने को प्रतिबंधित किया गया है। आवागमन के लिये पुल का उपयोग करने की हिदायत दी जाती है।
Advertisement
नियमों का उल्लंघन करने वालों पर आरपीएफ द्वारा कार्रवाई की जाती है लेकिन सुबह ट्रेन के आगमन के दौरान उसी के सामने जान हथेली पर रखकर लोग पटरी पार करते रहे जिन्हें रोक टोक करने वाला कोई नहीं था।












