Advertisement

जिला चिकित्सालय में मरीजों के परिजनों का हंगामा, पुलिस पहुंची

उज्जैन। जिला चिकित्सालय में महिला मरीज के साथ आये परिजनों ने वार्ड में भीड़ लगाकर हंगामा किया। सूचना मिलने पर पुलिस ने पहुंचकर लोगों को वार्ड से बाहर निकाला।
पुलिस ने बताया मेमूबाई पति दिलीप लोहार (24) निवासी कालूहेड़ा पानबिहार ने जहरीला पदार्थ खा लिया था।

Advertisement

परिजन उसे जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर व नर्स द्वारा उपचार किया जा रहा था उसी दौरान उसके परिजन बड़ी संख्या में पहुंच गये और भीड़ लगाकर हंगामा करने लगे। स्टाफ द्वारा लोगों को बाहर जाने को भी कहा लेकिन वह नहीं माने जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर हंगामा करने वाले मरीज के परिजनों को बाहर किया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें