Advertisement

जीप-बाइक की भिड़ंत, 2 की मौत, 4 घायल

देवास। सड़क दुर्घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही है, पिछले कुछ दिनों में कई दुर्घटनाएं देखने को मिली है। जिसमें अधिकांश घटनाएं भोपाल रोड़ पर हुई है। इन घटनाओं का मुख्य कारण अंधगति से दौड़ते वाहन ही है जिनके कारण दुर्घटनाएं बढ़ती जा रही है। सोमवार देर रात्रि को भी सड़क दुर्घटना हुई जिसमें दो लोगों की मौत हो गई वहीं चार अन्य लोग बुरी तरह से घायल हो गए। वहीं एक गंभीर रूप से घायल हुआ था जिसे उपचार के लिए इंदौर रैफर किया गया है।

Advertisement

जिले के सोनकच्छ के समीप पीपलरांवा रोड़ पर ग्राम खेरियाजागीर और कुमारिया के बीच पुलिया के पास जीप और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई थी। जिसमें जीप में सवार आसिफ खान निवासी भोपाल की मौके पर मौत हो गई। वही अमित, करण और अब्दुल तीनों निवासी भोपाल घायल हो गए। इधर बाइक पर सवार मुकेश मालवीय निवासी इकलेरा माताजी की मौत हो गई। इसके साथ कन्हैयालाल गंभीर रूप से घायल हो गया। सभी घायलों को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल में भर्ती किया। जहा गंभीर हालत के चलते बाइक सवार कन्हैयालाल को इंदौर रेफर कर दिया।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें