टी20 वर्ल्डकप के बाद कुंबले या लक्ष्मण हो सकते हैं हेड कोच

टी20 वर्ल्ड कप के बाद कोच रवि शास्त्री की जगह अनिल कुंबले या वीवीएस लक्ष्मण को टीम इंडिया का कोच बनाया जा सकता है। रवि शास्त्री का कार्यकाल टी20 वर्ल्ड कप के बाद खत्म हो रहा है। उन्होंने आगे इस पद पर बने रहने से इनकार कर दिया है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
न्यूज एजेंसी ने BCCI ( भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ) के हवाले से खबर दी है कि टीम इंडिया के नए कोच के लिए वीवीएस लक्ष्मण और अनिल कुंबले से संपर्क साधा जा रहा है। वहीं मीडिया रिपोर्ट में यह भी दावा किया जा रहा है कि इन दोनों से पहले मुंबई इंडियंस के कोच महेला जयवर्धने से भी टीम इंडिया के कोच बनने के लिए संपर्क किया गया था।
Advertisement









