Advertisement

दर्दनाक हादसा : बस पलटने से 3 लोगों की मौत

खरगोन  जिले के बड़वाह में यात्री बस पलटने से 3 लोगों की मौत हो गई है। हादसे में 43 लोग घायल हुए हैं। इनमें 7 गंभीर घायलों को इंदौर रेफर किया है। इनमें एक यात्री का हाथ धड़ से अलग हो गया है। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था। ओवरटेक करने के दौरान बस बेकाबू होकर पलट गई।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

हादसा बड़वाह से करीब 7 किलोमीटर दूर सुबह करीब साढ़े 11 बजे बागफल और मनिहार के बीच हुआ। यात्रियों का कहना है कि ड्राइवर शराब पिया हुआ था। बड़वाह की ओर जाते समय ड्राइवर तेज गति से बस चला रहा था। इसी दौरान एक कार को ओवरटेक करते समय बस बेकाबू हो गई और पलट गई। बस में 45 यात्री सवार थे। मरने वाले यात्रियों में दो पुरुष और एक महिला है। इनमें छेगांव माखन के रहने वाले श्रवण की पहचान हो पाई है। बाकी दो मृतक के बारे में पता लगाया जा रहा है।

 

घायलों को बड़वाह सिविल अस्पताल लाया गया है। रविवार को छुट्‌टी का दिन होने से यहां अस्पताल में स्टाफ की कमी है। घायलों का इलाज करने में परेशानी आ रही है। डॉक्टर, स्टाफ नर्स और ड्रेसर कंपाउंडर को अस्पताल में तलब किया है। स्वयंसेवकों की सूचना पर शहर के तीन अस्पतालों के डॉक्टर अपने स्टाफ के साथ सरकारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों का उपचार किया।

Advertisement

Related Articles