Advertisement

दिगंबर जैन समाज के पर्युषण पर्व 16 को धूप दशमी, 21 सितंबर को क्षमावाणी

उज्जैन। दिगंबर जैन समाज के पर्वाधिराज पर्युषण पर्व भाद्रपद शुक्ल शुक्रवार से शुरू हुए, जो 19 सितंबर तक चलेंगे। दसलक्षण पर्व के अवसर पर जिनालयों को आकर्षक रूप से सजाया गया है। मंदिरों को फूलों और लाइट से भी डेकोरेट किया गया है। मंदिरों में धार्मिक आयोजन होंगे। इसमें सुगंध दशमी 16 सितंबर को मनाई जाएगी।

Advertisement

19 सितंबर को अनन्त चतुर्दशी और 21 सितंबर को क्षमावाणी पर्व मनाया जाएगा। उत्तम क्षमा धर्म से प्रारंभ हो कर दसलक्षण धर्म का समापन 21 सितंबर को क्षमावाणी पर्व के साथ होगा। दस दिनों में दस धर्म उत्तम क्षमा, मार्दव, आर्जव, सत्य, संयम, शौच, तप, त्याग, आकिंचन्य सहित बह्मचर्य का विशेष महत्व है। प्रतिदिन जिनालयों में पूजन व अभिषेक तत्वार्थ सूत्र, शास्त्र प्रवचन के आयोजन हो रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें