Advertisement

दिनदहाड़े युवक को लूटने का प्रयास, महिला और साथी पुलिस हिरासत में

उज्जैन। देवासगेट थाना अंतर्गत अन्नपूर्णा मंदिर के बाहर सारंगपुर के युवक को लूटने का प्रयास किया गया। युवक के शोर मचाने पर राहगिरों ने एक महिला, उसके पति व साथी को दबोचकर देवासगेट पुलिस के सुपुर्द किया।

Advertisement

पुलिस ने बताया कि राहुल पिता राजू जाटव 27 वर्ष निवासी किला मोहल्ला सारंगपुर गुरूवार दोपहर पैदल बस स्टेण्ड की ओर जा रहा था तभी उसने अन्नपूर्णा मंदिर के सामने खड़ी महिला से सारंगपुर की बस के बारे में पूछा तो उसने कहा मुझे भी सारंगपुर जाना है और बातों में उलझा लिया तभी यहां दो लोग आये और राहुल की जेब में रखे रुपए छीनने लगे।

राहुल ने शोर मचाया तो आसपास के लोग एकत्रित हो गये और उन्होंने महिला सहित दोनों युवकों को पकड़कर देवासगेट पुलिस के सुपुर्द कर दिया।

Advertisement

महिला के थाने में पहले से रिकार्ड

पुलिस ने बताया कि रोशनी पति शाकीब उर्फ चीना निवासी आगर रोड के थाने में पहले से रिकार्ड हैं। उसके पति शाकीब और साथी मुकेश पिता भागीरथ निवासी भेरूनाला को लूट का प्रयास का केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें