Advertisement

देर रात बाइक से इंदौर लौट रहे युवक की दुर्घटना में मौत

पुलिस की गश्त पार्टी ने देखा और अस्पताल पहुंचाया, मोबाइल से शिनाख्त

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:इंदौर का युवक बाइक से उज्जैन दर्शन करने आया था। यहां देवदर्शन के बाद वह हाटकेश्वर कॉलोनी में रहने वाले दोस्त से मिलकर देर रात इंदौर लौट रहा था जो चंदेसरी गांव के पास दुर्घटना में घायल हो गया। पुलिस की गश्त पार्टी ने उसे देखा और अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित किया।

विशाल शर्मा पिता दिनेश शर्मा 31 वर्ष निवासी इंदौर प्रायवेट जॉब करता था और कल अपनी बाइक से अकेला उज्जैन दर्शन करने आया था। यहां से वह हाटकेश्वर कॉलोनी में रहने वाले दोस्त से मिलने गया और देर रात बाइक से ही इंदौर के लिये रवाना हुआ था।

Advertisement

रात करीब 1 से 2 बजे केबीच नागझिरी थाने की गश्त पार्टी को उक्त युवक चंदेसरी गांव के गेट के सामने घायल हालत में पड़ा मिला। उसकी बाइक की लाइट जल रही थी। पुलिस ने उसे तुरंत जिला अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद विशाल को मृत घोषित कर दिया। उसके भाई पीयुष दुबे ने बताया कि पुलिस ने विशाल के मोबाइल से दोस्त व परिजनों को घटना की सूचना दी।

Advertisement

Related Articles

Write a review