Popup Image
Advertisement

देवास में दर्दनाक हादसा: नर्मदा नदी में डूबने से तीन दोस्तों की मौत, एक युवक की बची जान

देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र के ग्राम राजौर में गुरुवार दोपहर नर्मदा नदी में नहाने गए चार दोस्तों के साथ बड़ा हादसा हो गया। गहरे पानी में डूबने से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक युवक को स्थानीय नाविकों और ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

Advertisement

जानकारी के अनुसार, चारों दोस्त दोपहर करीब 2:30 बजे नदी में नहाने उतरे थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वे करीब 15 फीट गहरे पानी में चले गए। देखते ही देखते चारों डूबने लगे, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

युवकों की आवाज सुनकर आसपास मौजूद ग्रामीण और नाविक तुरंत नदी की ओर दौड़े और रेस्क्यू शुरू किया। काफी प्रयासों के बाद तीन युवकों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

Advertisement

मृतकों की पहचान सनी, गोलू निवासी खातेगांव और आयुष निवासी ग्राम कणा के रूप में हुई है। वहीं विवेक नाम के युवक को समय रहते बचा लिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें