Advertisement

देश में कोरोना का कहर…एक दिन में मिले रिकॉर्ड 3.62 लाख नए मरीज

देश में कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वालों का आंकड़ा मंगलवार को 2 लाख के पार हो गया। इसी के साथ भारत दुनिया का चौथा देश हो गया है, जहां इस महामारी के चलते 2 लाख से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं। अब तक 2 लाख 1 हजार 165 लोगों की मौत इस महामारी से हुई है। अमेरिका में अब तक सबसे ज्यादा 5.87 लाख, ब्राजील में 3.95 लाख और मैक्सिको में 2.15 लाख लोगों की मौतें हुई हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के नए मामलों, मौतों और रिकवरी का भी रिकॉर्ड आंकड़ा सामने आया है। इस दौरान 3 लाख 62 हजार 757 नए मरीज मिले और 3,285 लोगों की मौत हो गई। यह पहली बार है जब एक दिन में 3 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हुई। राहत की बात ये है कि इस बीच 2 लाख 62 हजार 39 लोग ठीक भी हुए। रिकवरी का यह आंकड़ा भी सबसे अधिक है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें