Popup Image
Advertisement

देश में लगातार चौथे दिन मिले 4 लाख से ज्यादा नए केस

देश कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से कराह रहा है। कोरोना मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से देश की स्वास्थ्य प्रणाली चरमरा गई है। देश में आज यानी रविवार को पांचवी बार 4 लाख से ज्यादा नए केस मिले हैं।

Advertisement

वहीं आज लागतार चौथे दिन 4 लाख से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। नए संक्रमितों के साथ मौतों का बढ़ता आंकड़ा भी चिंता का सबब बन रहा है। पिछले 24 घंटों में 4,092 लोगों की जान चली गई। हालांकि, राहत की बात यह है कि पिछले 24 घंटे में 3.86 लाख से ज्यादा मरीज ठीक हुए हैं। यह एक दिन में ठीक होने वालों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह जानकारी दी।

कोरोना महामारी की दूसरी लहर के चलते देश भर में हाहाकार मचा हुआ है। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की भारी किल्लत जारी है। सैकड़ों मरीज बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं। वहीं श्मशान घाटों पर शवों के अंतिम संस्कार के लिए कई घंटों का इंतजार करना पड़ रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 4,03,738 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,22,96,414 पहुंच गई है। वहीं देश में लगातार दूसरे दिन 4,092 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 2,42,362   पहुंच गई।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें