Advertisement

दौलतगंज होलसेल किराना में हुए मुहूर्त के सौदे और दीपावली मिलन समारोह

उज्जैन। दौलतगंज होलसेल किराना एसोसिएशन का शुक्रवार को दीपावली मिलन सम्मान समारोह आयोजित किया साथ ही मुहूर्त के सौदे भी हुए। समारोह विधायक पारस जैन, महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव के मुख्य आतिथ्य में हुआ। वरिष्ठ व्यापारी शेषमल चौपड़ा, शंकरलाल कर्मवानी एवं दलाल रमेशचंद्र चौपड़ा का सम्मान किया। अध्यक्षता अजय रोहरा ने की। विधायक जैन ने केंद्र की जीएसटी कर प्रणाली को व्यापार की दृष्टि से योग्य बताया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

प्रशस्ति वाचन दिलीप बाकलीवाल, अशोक गर्ग, सुरेश सनमुखानी ने किया। संस्था का परिचय मुख्य सलाहकार संजय अग्रवाल ने दिया। आभार संतोष अग्रवाल ने माना। वरिष्ठ व्यापारी दीपक मेड़तवाल, बंटी अग्रवाल, शैलेन्द्र परमार, संतोष अग्रवाल, सुरेन्द्र अग्रवाल, कन्हैया रामलानी, मांगीलाल खंडेलवाल, अभय जैन, जयप्रकाश राठी, घनश्याम रोहरा आदि उपस्थित थे। जानकारी सचिव सुरेश अग्रवाल ने दी। संचालन नवीन कांकरिया ने किया।

मुहुर्त के सौदे के भाव…. शकर कट्टा 1830 से 1860, तेल 141-142, चना दाल मीडियम 5800 से 5850, चना दाल बोल्ड 6200 से 6250, तुवर दाल 104 से 115, मूंगदाल 8200 से 8400, मूंग मोगर 9200 से 9400, गुड कटोरा 4000, तेल कृति 2220, तेल स्वादिष्ट 2121, बेसन कट्टा 2200, डालडा घी 1800 से 1900, मैदा 1570 से 1630 कट्टा, पोहा 3451 से 3600 रहा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें