‘धुरंधर 2’ ओटीटी पर कहां होगी रिलीज? जानें किस मंच पर मिलेगी सस्ती सदस्यता

सिनेमाघरों में धूम मचाने के बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ OTT रिलीज की वजह से चर्चा में हैं. 15 मई को ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर इंटरनेशनल मार्केट में रिलीज हुई. अब 22 मई को नेटफ्लिक्स पर ही भारत में भी ये फिल्म स्ट्रीम होने वाली है. हालांकि, ये पिक्चर अगले महीने जियो हॉटस्टार पर भी रिलीज की जाएगी. लेकिन सवाल बनता है कि इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देखें या हॉटस्टार पर, कहां देखना सस्ता पड़ेगा.
अगर आप OTT पर इस फिल्म को जल्दी देखना चाहते हैं तो आप 22 मई से नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. लेकिन अगर आप कम पैसे खर्च करके इस फिल्म का मजा लेना चाहते हैं तो उसके लिए आपको जियो हॉटस्टार पर रिलीज का इंतजार करना होगा. दरअसल, नेटफ्लिक्स की तुलना में जियो हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन सस्ता है.
जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स का सब्सक्रिप्शन प्लान
दरअसल, जियो हॉटस्टार का एक महीने का सबसे सस्ता सब्सक्रिप्शन 79 रुपये का है. अगर आपके पास इस ऐप का सब्सक्रिप्शन नहीं है, तो आप 79 रुपये एक महीने के लिए खर्च करके ‘धुरंधर 2’ हॉटस्टार पर देख सकते हैं. वहीं अगर नेटफ्लिक्स की बात करें तो इसका सबसे बेसिक प्लान एक महीने के लिए 149 रुपये का है. यानी ‘धुरंधर 2’ हॉटस्टार पर देखना सस्ता पड़ेगा. हालांकि, अगर आप कम पैसे खर्च करके रणवीर सिंह की ये फिल्म देखना चाह रहे हैं तो आपको अगले महीने का इंतजार करना होगा.
जियो हॉटस्टार पर कब रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
नेटफ्लिक्स पर भारत में स्ट्रीम होने के लगभग 14 दिनों के बाद ‘धुरंधर 2’ जियो हॉटस्टार पर आएगी. स्ट्रीमिंग डेट 5 जून है. हालांकि, उससे एक दिन पहले 4 जून रात 7 बजे मेकर्स हॉटस्टार पर इसका डिजिटल प्रीमियर भी करने वाले हैं. इस प्रीमियर को लेकर ऐसा कहा जा रहा है कि इसमें मेकर्स फिल्म की शूटिंग से जुड़े BTS दिखाएंगे.




