Popup Image
Advertisement

संतान की चाह में दिए 50 हजार रुपए, फिर मेडिकल स्टोर पर क्यों मचा हंगामा?

जबलपुर में महिला ने मेडिकल स्टोर संचालक पर लगाए आरोप

Advertisement

एक महीने तक दवा खाने के बाद भी नहीं मिला फायदा, हनुमानताल थाने में शिकायत

जबलपुर। संतान नहीं होने की समस्या दूर करने के नाम पर मेडिकल स्टोर संचालक द्वारा महिला को दवाइयां देने और करीब 50 हजार रुपए लेने का मामला सामने आया है। महिला का आरोप है कि संचालक ने दवा खाने के बाद संतान होने का भरोसा दिया था, लेकिन एक महीने तक दवा लेने के बावजूद उसे कोई फायदा नहीं हुआ। परेशान होकर महिला ने जब रुपए वापस मांगे तो विवाद की स्थिति बन गई। इसके बाद महिला ने हनुमानताल थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

तीन दिन में असर दिखने का दिया था भरोसा

लालमाटी सिद्धबाबा क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय महिला के मुताबिक, उसने 8 सितंबर 2026 को हनुमानताल स्थित अग्रवाल मेडिकल स्टोर से दवा खरीदी थी। महिला का कहना है कि संतान नहीं होने की परेशानी बताने पर मेडिकल स्टोर संचालक ने उसे पाउडर और कुछ दवाइयां दी थीं। इसके बदले करीब 50 हजार रुपए लिए गए। आरोप है कि संचालक ने तीन दिन में दवा का असर दिखने का भरोसा दिया था।

Advertisement

महिला के अनुसार, उसने करीब एक महीने तक दवाइयों का सेवन किया, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। इसके बाद उसने मेडिकल स्टोर संचालक को फोन कर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कॉल रिसीव नहीं किया गया।

परिवार के साथ पहुंची महिला, रुपए मांगने पर हंगामा

सोमवार रात महिला अपने परिवार के सदस्यों के साथ मेडिकल स्टोर पहुंची और संचालक से रुपए वापस मांगे। इस दौरान दुकान पर हंगामा हो गया। बाद में महिला ने हनुमानताल थाने पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत की। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, मामले में सामने आए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें