धूप से हो गई है टैनिंग? घर में बनाएं ये फेस मास्क

गर्मियों में तेज धूप के कारण टैनिंग की समस्या का सामना करना पड़ता है. शरीर के कुछ हिस्सों में टैनिंग की वजह से आने वाला कालापन देखने में काफी बुरा लगता है. लेकिन आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं. ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताने जा रहे जिससे स्किन और बॉडी में होने वाली टैनिंग को कम करने में मदद मिल सकती है. हम आपको कुछ डी-टैन फेस मास्क के बारे में बताने जा रहे हैं. होममेड डी-टैन मास्क आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित हो सकते हैं.
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
बेसन और दूध फेस पैक
बेसन सदियों से भारतीय सौंदर्य परंपरा का हिस्सा रहा है। यह त्वचा की गंदगी और टैन हटाने में मदद करता है। यह त्वचा को एक्सफोलिएट करता है। डेड स्किन हटाता है और स्किन टोन साफ करता है। इसे बनाने के लिए दो चम्मच बेसन में दो चम्मच दूध मिलाएं और एक चुटकी हल्दी डालकर पेस्ट बना लें। अब साफ चेहरे पर इसे 15 मिनट के लिए लगाकर रखें। इसके बाद हल्के गुनगुने पानी से धो लें।
दही और हल्दी फेस मास्क
दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा की रंगत निखारने में मदद करता है। दही और हल्दी का फेसपैक टैनिंग कम करता है। त्वचा को मॉइस्चराइज करता है और स्किन को नैचुरल ग्लो देता है। इसे लगाने के लिए दो चम्मच दही में एक चुटकी हल्दी और एक चम्मच शहद मिलाएं और चेहरे पर लगा लें। फिर 15 मिनट बाद धो लें।
टमाटर और शहद फेस मास्क
टमाटर में प्राकृतिक ब्लीचिंग गुण होते हैं जो टैनिंग कम करने में मदद करते हैं। टमाटर का फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच टमाटर के रस में एक चम्मच शहद मिलाकर चेहरे पर 10-15 मिनट लगाएं। बाद में ठंडे पानी से धो लें। यह पैक सन टैन कम करता है। स्किन को ब्राइट बनाता है। ऑयल कंट्रोल करता है।
एलोवेरा और नींबू फेस पैक
एलोवेरा त्वचा को ठंडक देता है और धूप से हुई जलन को कम करता है। इसका फेस पैक लगाने से स्किन को ठंडक मिलती है। टैनिंग कम होती है और यह त्वचा को हाइड्रेट रखता है। दो चम्मच एलोवेरा जेल में आधा चम्मच नींबू का रस मिलाकर चेहरे पर 15 मिनट लगाएं। फिर धो लें।
खीरा और चंदन का फेस मास्क
खीरा त्वचा को तुरंत ठंडक देता है और चंदन त्वचा को शांत करता है। खीरे और चंदन का फेस पैक बनाने के लिए दो चम्मच खीरे का रस और एक चम्मच चंदन पाउडर को मिलाकर पेस्ट बनाएं। इस पैक को चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें। इससे सनबर्न में राहत मिलती है। साथ ही त्वचा को ठंडक मिलती है। यह टैनिंग को कम करने में भी असरदार है।









