Advertisement

नलिया बाखल में युवक को कॉल कर बुलाया और घेरकर मार डाला

दोस्त का बर्थडे मनाकर देर रात लौट रहे युवक की रंजिश में हत्या

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज  उज्जैन। नलिया बाखल क्षेत्र में देर रात 18 वर्षीय युवक की चाकू मारकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। वारदात के बाद रात में मृतक के आक्रोशित परिजनों और दोस्तों ने चरक अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के बाहर हंगामा कर दिया। स्थिति बिगड़ती देख तीन थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंचा। देर रात में ही महाकाल पुलिस ने कुछ युवकों को हिरासत मेें ले लिया है।

दरअसल, रविशंकर नगर का रहने वाला मोहित पिता प्रेम नारायण बुधवार रात अपने दोस्त हर्ष का जन्मदिन मनाने गया था। तीनों दोस्त अंगारेश्वर मंदिर दर्शन कर रात में लौट रहे थे। इसी बीच रास्ते में मोहित के मोबाइल पर यतींद्र नामक युवक का कॉल आया। जिस पर मोहित अपने दोस्तों के साथ नलिया बाखल पहुंच गया। जैसे ही मोहित नलिया बाखल में पुष्कर तालाब के पास हनुमान मंदिर की गली में पहुंचा, वहां पहले से घात लगाए बैठे प्रशांत, चीनू, एकलव्य और इनके अन्य साथियों ने उसे घेर लिया। हमलावरों ने मोहित पर ताबड़तोड़ चाकू से वार करना शुरू कर दिए। साथ आए दोनों दोस्तों ने बीच-बचाव कर उसे बचाने का काफी प्रयास किया लेकिन हमलावर हावी रहे और मोहित लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। घटना रात करीब ११.३० बजे की बताई गई है।

Advertisement

रंजिश के कारण हुई हत्या
मोहित का परिवार पहले नलियाबाखल में किराए से रहता था। एक साल पहले ये रविशंकर शिफ्ट हो गए। मृतक मोहित व आरोपीगण महाकाल क्षेत्र में ही फूल-प्रसाद, फल-फ्रूट आदि की दुकानें लगाते हैं। ये लोग कमीशन लेकर यात्रियों को होटल-लॉज में भी ठहराते हैं। इस कारण इनमें पहले से विवाद चला रहा आ रहा है। बुधवार रात आरोपियों ने धमकाने की नीयत से मोहित को बुलाया, इसी दौरान चाकू कमर के नीचे नाजुक जगह लग गया जो मोहित के लिए जानलेवा साबित हो गया। टीआई गगन बादल ने बताया कि आरोपी प्रशांत, चीनू, एकलव्य के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। सभी १८-१९ साल के हैं। पुराने विवाद में यह वारदात हुई है।

अस्पताल में हंगामा छावनी बना पीएम रूम
मौत की खबर मिलते ही मोहित के परिजन और दर्जनों दोस्त चरक अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम के सामने एकत्रित हो गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था और उन्होंने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। तनाव बढ़ता देख महाकाल थाना प्रभारी गगन बादल, माधवनगर थाना प्रभारी गजेंद्र पचोरिया और कोतवाली थाना प्रभारी दीनबंधु सिंह तोमर अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को समझाया और स्थिति को नियंत्रित कर शव को पोस्टमार्टम रूम में रखवाया। गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

Advertisement

वारदात की नीयत से पहले से ही हंगामा कर रहे थे आरोपी

रहवासियों ने बताया कि आरोपी प्रशांत, चीनू, एकलव्य और इनके साथी रात करीब ८-९ बजे से ही क्षेत्र में हंगामा कर रहे थे। बाइक पर हथियार लेकर घूमते हुए इन लोगों ने एक ई-रिक्शा और कुछ बाइक को भी नुकसान पहुंचाया था। कुछ घरों पर पत्थर भी फेंके थे। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। इसी बीच मोहित के साथ विवाद हुआ और हत्या की घटना हुई।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें