Popup Image
Advertisement

निपटा लें अपने बैंक के जरूरी काम , नवंबर में 15 दिन रहेगी छुट्टी

नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक  ने नवंबर के लिए बैंक की छुट्टियों की लिस्ट जारी कर दी है. आरबीआई के हॉलीडे कैलेंडर  के मुताबिक, नवंबर में कुल 15 दिन बैंक बंद रहेंगे. इनमें महीने के सभी रविवार और सेकेंड और फोर्थ सैटर्डे (दूसरा और चौथा शनिवार) शामिल है.

Advertisement

आपको बैंक ब्रांच में कोई जरूरी काम निपटाना हो और उस दिन बैंक बंद रहें, तो आपको नुकसान हो सकता है। ऐसे में आपको पहले से ही बैंकों की छुट्टियों के बारे में जानकारी होनी चाहिए।

नवंबर में इन तारीखों पर बंद रहेंगे बैंक

Advertisement

1 नवंबर, 2023 : कन्नड़ राज्योत्सव/कुट/करवा चौथ के कारण बेंगलुरु, इंफाल और शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा।

5 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

Advertisement

10 नवंबर, 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा।

11 नवंबर, 2023 : दूसरे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।

12 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

13 नवंबर, 2023 : गोवर्धन पूजा/लक्ष्मी पूजा/दीपावली/दिवाली के कारण अगरतला, देहरादून, गंगटोक, इंफाल, जयपुर, कानपुर, लखनऊ में बैंकों का अवकाश रहेगा।

14 नवंबर, 2023 : दिवाली (बलि प्रतिपदा)/विक्रम संवत नया साल/ लक्ष्मी पूजा के कारण अहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, गंगटोक, मुंबई, नागपुर में बैंकों का अवकाश रहेगा।

15 नवंबर, 2023 : भाई दूज/चित्रगुप्त जयंती/लक्ष्मी पूजा/ निंगाल चक्कूबा/भ्रातृ द्वितीया के कारण गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ और शिमला में बैंकों का अवकाश रहेगा।

19 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

20 नवंबर, 2023 : छठ के कारण पटना और रांची में बैंक बंद रहेंगे।

23 नवंबर, 2023 : सेंग कुट स्नेम/इगास बग्वाल के कारण देहरादून और शिलांग में बैंकों का अवकाश रहेगा।

25 नवंबर, 2023 : चौथा शनिवार होने के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा।

26 नवंबर, 2023 : रविवार के कारण बैंकों में साप्ताहिक अवकाश रहेगा।

27 नवंबर, 2023 : गुरु नानक जयंती/ कार्तिक पूर्णिमा के कारण अहमदाबाद, बेंगलुरु, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, हैदराबाद, इंफाल, कोच्चि, पणजी, पटना, त्रिवेंद्रम और शिलांग को छोड़कर पूरे देश में बैंकों का अवकाश रहेगा।

30 नवंबर, 2023 : कनकदास जयंती के कारण बेंगलुरु में बैंकों का अवकाश रहेगा।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें