नेमिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में पौधरोपण

उज्जैन। दिगंबर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के 27 में स्थापना दिवस एवं मित्रता दिवस पर दिगंबर जैन सोशल ग्रुप उज्जैन मैन द्वारा नेमिनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में पौधरोपण किया गया। गमलों में मीठा नीम, तुलसी, गिलोय, ग्वारपाठा एवं अन्य प्रकार के फलदार पौधे रोपे गए। इस अवसर पर जम्बू जैन धवल, प्रदीप झंझरी, नवीन जैन, नितिन दोषी, विपिन पाटनी, संजय जैन दादा, दिलीप सोगानी, धर्मेंद्र जैन प्रशांत जैन आदि उपस्थित थे।

Advertisement
Advertisement









