Advertisement

पंजाब के बाद राजस्थान कांग्रेस में हलचल

नई दिल्ली: पंजाब कांग्रेस के बाद अब राजस्थान में तकरार तेज हो गई है. राजस्थान कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी सचिन पायलट के समर्थन में आ गए हैं. सचिन पायलट को एक बार फिर से प्रदेश की कमान सौंपने की मांग उठने लगी है. पिछले साल भी राजस्थान में गहलोत वर्सेस पायलट खेमेबाजी देखने को मिली, जिसे कांग्रेस ने किसी तरह संभाला था. लेकिन अब एक बार फिर पायलट के समर्थन में बयानों के जहाज उड़ने लगे हैं.

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe

Advertisement

प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस आलाकमान से पायलट को प्रदेश की कमान सौंपने की बात कही है. चौधरी ने कहा कि राजस्थान में अगला विधानसभा चुनाव पायलट की अगुवाई में होना चाहिए. राजेंद्र चौधरी ने कहा कि गहलोत अपना काम कर चुके हैं उन्हें युवा नेतृत्व का मार्गदर्शन करना चाहिए, राजस्थान का जनमानस अब युवा नेतृत्व चाहता है.

Advertisement

Related Articles

Write a review