Advertisement

पंवासा में 6 हेक्टेयर में 9 करोड़ से 384 प्लॉट की सर्वसुविधा युक्त कॉलोनी बना रहा निगम

खुशखबरी : बेघर नहीं होंगे सड़क चौड़ीकरण से प्रभावित परिवार

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ मार्ग चौड़ीकरण काम से प्रभावित होने वाले परिवारों के लिए यह खबर राहत भरी है। महापौर मुकेश टटवाल ने कहा कि जिन परिवारों के शत-प्रतिशत मकान चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं, उन्हें नगरनिगम प्लॉट देगा। पंवासा में निगम ईडब्ल्यूएस कॉलोनी विकसित कर रहा है। यहां प्रभावितों को प्लॉट दिए जाएंगे।

शनिवार को महापौर ने कॉलोनी निर्माण स्थल देखा और यहां चल रहे रोड निर्माण कार्य मुआयना किया। महापौर ने बताया कि नगर निगम विस्थापितों के लिए सर्वसुविधायुक्त कॉलोनी विकसित कर रहा है। लगभग 9 करोड़ रुपए की लागत से 6 हेक्टेयर क्षेत्रफल में प्रोजेक्ट चल रहा है। कॉलोनी में 384 प्लॉट विकसित किए जाएंगे,। इनका आकार 13&30 यानी 390 स्क्वायर फीट होगा। कॉलोनी में पक्की सड़कें, नालियां, पाथवे, पेयजल टंकी, स्ट्रीट लाइट, कवर्ड कैंपस और उद्यान होंगे।

Advertisement

दो प्रमुख मार्गों से जुड़ेगा नया रहवासी क्षेत्र

कॉलोनी तक जाने के लिए दो मुख्य मार्ग विकसित किए जा रहे हैं। पहला मक्सी रोड से गरोठ हाईवे को जोड़ेगा, जबकि दूसरा मार्ग सीधे पंचकोशी रोड से कॉलोनी को कनेक्ट करेगा।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें