Advertisement

पतंगबाजी को लेकर मारपीट, दो थाना क्षेत्रों में प्रकरण

उज्जैन। रतन एवेन्यू में पंतगबाजी को लेकर एक बालक और उसके परिजन के साथ पड़ोसियों ने मारपीट की। जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया। चिमनगंज पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।

 

Advertisement

पुलिस ने बताया कि स्वयं पिता मुकेश कैथवास 17 वर्ष निवासी रतन एवेन्यू और उसके परिचित राजेश कुमार पिता गुलाबचंद जैन 50 साल निवासी रतन एवेन्यू के साथ पड़ोसी दिव्यांश, विशाल, शुभम, बाबू ने पतंगबाजी की बात को लेकर मारपीट की।

स्वयं की रिपोर्ट पर पुलिस ने उक्त चारों लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के साथ एट्रोसिटी एक्ट में केस दर्ज किया। इसी प्रकार तुषार रायकवार निवासी कंचनपुरा ने पड़ोसी के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट माधव नगर थाने में दर्ज कराई और पुलिस को बताया कि आरोपियों ने उसके छोटे भाई तनिष्क 12 वर्ष के साथ पतंग उड़ाने की बात को लेकर मारपीट की।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें