पति अचानक करने लगे जरूरत से ज्यादा प्यार, तो नजरअंदाज न करें ये 6 संकेत

How to Spot a Cheating Partner:
रिश्तों में विश्वास एक कांच की तरह नाजुक होता है, एक बार दरार पड़ जाए तो उसे दोबारा जोड़ पाना बेहद मुश्किल हो जाता है। वैवाहिक जीवन में Extra Marital Affair आज के दौर की एक कड़वी और दर्दनाक सच्चाई बनती जा रही है। अक्सर पत्नियों को लगता है कि सब कुछ ठीक-ठाक चल रहा है, लेकिन पति के स्वभाव में आने वाले छोटे-छोटे बदलाव कुछ और ही बात कह रहे होते हैं। अगर आपको भी अपने Partner के व्यवहार में कुछ असामान्य लग रहा है तो इन संकेतों को समझना आपके लिए बेहद जरूरी है।
क्या आपके Partner का व्यवहार अचानक बदल रहा है?
Phone छिपाना, देर तक बाहर रहना या बिना वजह गुस्सा करना जैसे छोटे-छोटे बदलाव रिश्ते में बड़े सवाल खड़े कर सकते हैं। लेकिन हर बदलाव का मतलब Affair नहीं होता, इसलिए सही संकेतों को पहचानना जरूरी है।
आखिर क्यों बदलता है पति का व्यवहार?
Affair चाहे भावनात्मक हो या शारीरिक, इंसान के स्वभाव में बदलाव आना तय है। जब कोई पुरुष घर के बाहर किसी नए रिश्ते में उलझता है तो उसका अपने घर और पत्नी के प्रति नजरिया बदलने लगता है। यह बदलाव रातोंरात नहीं आता बल्कि धीरे-धीरे छोटे-छोटे संकेतों के रूप में सामने आता है।
पति की इन आदतों पर रखें नजर
हर जगह Phone साथ लेकर चलना: ऐसे में Phone सबसे बड़ा राज रखने वाला साथी बन जाता है क्योंकि यही वह माध्यम है जिसके जरिए वे दूसरे इंसान से जुड़े होते हैं। अगर आपके पति अचानक अपने Phone को लेकर बहुत अधिक Protective हो गए हैं तो यह पहला बड़ा संकेत है। Phone का Password बदलना, Phone को हमेशा उल्टा रखना या Bathroom में भी Phone ले जाना इस बात का इशारा है कि वे आपसे कुछ छिपा रहे हैं। देर रात तक Chatting करना और आपके आते ही Phone रख देना भी इसी का हिस्सा है।
दिखावटी प्यार या बेवजह का गुस्सा: अक्सर Affair में होने पर पति दो तरह का व्यवहार करते हैं। या तो वे अपनी गलती छुपाने के लिए अचानक आप पर बहुत अधिक प्यार लुटाने लगते हैं और महंगे तोहफे लाते हैं। या फिर वे छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करते हैं ताकि घर से बाहर जाने का बहाना मिल सके। बेवजह कमियां निकालना भी एक तरीका है ताकि वे खुद को सही साबित कर सकें।
Office के काम और Meetings का बहाना: अचानक Office में काम बढ़ जाना, देर रात तक Meetings होना या बार-बार Business Trip पर जाना एक पुराना लेकिन ठोस संकेत है। अगर पति घर आने के समय को लेकर बहाने बनाने लगें और पूछने पर चिढ़ जाएं तो समझ लीजिए कि वे अपना वक्त कहीं और बिता रहे हैं।
Look और Personality पर अचानक ध्यान देना: अगर आपके पति सालों तक Fitness या कपड़ों को लेकर लापरवाह रहे हों और अचानक Gym जाने लगें, नए Perfume और Stylish कपड़ों पर पैसा खर्च करने लगें तो यह बदलाव किसी खास को Impress करने के लिए हो सकता है।
शारीरिक और भावनात्मक दूरी: जब कोई तीसरा रिश्ते में दखल देता है तो पति-पत्नी के बीच की नजदीकी धीरे-धीरे खत्म होने लगती है। अगर पति बात करना कम कर दें, आपकी बातों में रुचि न लें और Physical रूप से दूरी बनाने लगें तो यह एक बहुत बड़ा Red Flag है।
अत्यधिक प्यार दिखाना: कई बार जब किसी को दूसरी जगह से प्यार और साथ मिलने लगता है तो वह झगड़ालू होने की बजाय अचानक बहुत शांत और प्यार करने वाला भी बन सकता है। दरअसल यह इसलिए होता है ताकि आपको उन पर शक न हो। इसलिए अगर वे बिना किसी खास वजह के अचानक बहुत अधिक प्यार और Care दिखाने लगें तो यह भी एक संदिग्ध संकेत हो सकता है।









