Advertisement

पत्नी से मिलने आए युवक की मौत परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। घर छोड़कर बच्चें के साथ उज्जैन में रह रही पत्नी से मिलने आए एक ग्रामीण युवक की रविवार रात संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि बेटे की मौत के बाद रात 10 बजे उन्हें घटना की सूचना मिली।

Advertisement

सांवेर के पास स्थित ग्राम चितावदा निवासी धर्मेंद्र पिता सालासर सोनगरा (40) ने 2012 में उज्जैन की युवती सुनीता से प्रेम विवाह किया था। दोनों की तीन बेटियां हैं। पिछले करीब तीन साल सुनीता अपनी बेटियों के साथ पंवासा क्षेत्र में रह रही थी। वह यहां पर फैक्ट्री में नौकरी करती हैं। धर्मेंद्र रविवार सुबह करीब 10 बजे चितावदा से उज्जैन के लिए निकला था।

भाई विशाल व मां रामकुंवर ने बताया कि पत्नी बच्चों से मिलने गये धर्मेंद्र की उन्हें रात 10 यह खबर मिली कि उसकी मौत हो गई है और शव जिला अस्पताल मेें हैं। यहां आने पर पता चला कि धर्मेंद्र की मौत जहर खाने से हुई है। परिजनों ने आरोप लगाया कि सुनीता का किसी राजू नाम व्यक्ति से संबंध हैं। इस कारण राजू ने करीब डेढ़ साल पहले धर्मेंद्र पर हमला भी किया था। इस घटना में भी परिजनों ने हत्या की शंका जताई है और पत्नी व राजू पर आरोप लगाया है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पंवासा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें