Advertisement

पत्नी से विवाद के बाद युवक ने फांसी लगाकर दी जान

परिजनों ने लगाया ससुरालजनों पर मारपीट का आरोप

Advertisement

उज्जैन। हरिजन बस्ती भेरूनाला पर रहने वाले युवक ने पत्नी से विवाद के बाद फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जीवाजीगंज पुलिस ने मामले में जांच शुरू की है।

लक्की पिता घनश्याम 22 वर्ष निवासी हरिजन बस्ती भेरूनाला नगर निगम में ठेकेदार का सफाईकर्मी था और कार्तिक मेले में सफाई कार्य कर रहा था। लक्की ने घर के निर्माणाधीन मकान में साड़ी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान उसके परिजन काम पर गये थे।

Advertisement

लक्की के भाई धनराज पंवार ने बताया कि चार दिन पहले लक्की की पत्नी मनीषा पड़ोस में स्थित मायके गई थी। लक्की उसे वापस लेने ससुराल गया तो उसके घर वालों ने मारपीट कर भगा दिया था। इसी विवाद के कारण लक्की ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जीवाजीगंज पुलिस ने शव का पीएम कराया और परिजनों के बयान लिये जा रहे हैं।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें