Advertisement

पथराव करने वाला कांग्रेसी नेत्री का भाई गिरफ्तार

उज्जैन/नागदा। पूर्व भारतीय सैनिक के घर पर हमला कर पथराव करने वाले प्रदेश कांग्रेसी नेत्री के भाई को पुलिस ने को गिरफ्तार कर लिया। देर शाम को आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजने के आदेश दिए गए। पुलिस ने आरोपी इकबाल पिता इस्माईल खान को उसके घर विद्यानगर से गिरफ्तार किया।

Advertisement

बताया जाता है कि 3 नवम्बर की रात को इकबाल ने मेहतवास के वर्धमान कॉलोनी में पूर्व सैनिक जे.पी जायसवाल के घर पर अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया था। आरोपी ने जायसवाल के घर पर तोड़ फोड़ व पथराव भी किया था। गनीमत रही कि उस समय परिवार का कोई सदस्य बाहर नहीं निकला, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।

घटना के समय घर में जायसवाल की पत्नी व दो बच्चे थे। पथराव के समय तोडफ़ोड़ की आवाज आई, तो पड़ोसी बाहर निकले उसके बाद आरोपी वहां से भागा। गौरतलब है कि आरोपी प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता व महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष नूरी खान का भाई है। आरोपी इकबाल पर तीन मामला दर्ज है।

Advertisement

पुलिस नहीं कर पा रही थी गिरफ्तार

पुलिस ने इकबाल को गिरफ्तार करने में दो सप्ताह का समय लगा दिया। इस दौरान वह शहर में खुलेआम घूम रहा था। बिरलाग्राम पुलिस दलील दे रही थी कि उसके घर पर दबिश दे रहे थे लेकिन वह नहीं मिल रहा है। पीडि़त पक्ष में नाराजगी थी। कुछ लोगों ने इसकी शिकायत एसपी को भी की थी।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें