Advertisement

परशुराम चौराहे को लेकर भाजपा में मची हलचल

नगर निगम परिषद सम्मेलन में प्रस्ताव पर होगा फैसला

Advertisement

विधानसभा चुनाव से पहले दो खेमे, एक प्रस्ताव रोकने पर लगा रहा ताकत, दूसरा पारित करने पर

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन:नगर निगम परिषद के 6 सितंबर को होने वाले सम्मेलन में कई मुद्दों को लेकर हंगामा होने के आसार हैं। पार्षदों की मथुरा, वृंदावन यात्रा को लेकर भी कांग्रेस ने भाजपा बोर्ड को घेरने की तैयारी की है। परशुराम चौराहे को लेकर होने वाले फैसले पर भी निगाहें हैं।

Advertisement

शांति पैलेस चौराहे का नाम भगवान श्री परशुराम के नाम पर करने का प्रस्ताव निगम सम्मेलन में पेश किया जा सकता है।दरअसल, पार्षद रामेश्वर दुबे ने इंदौर रोड के चौराहे का नाम पर भगवान परशुराम के नाम पर करने का प्रस्ताव रखा है। चर्चा है कि वे खुद उज्जैन उत्तर से इस बार विधानसभा चुनाव के लिए दावेदारी कर रहे हैं। ऐसे में भाजपा के ही कुछ नेताओं ने पार्टी फोरम में इसका विरोध कर दिया है।

दावा किया गया है कि पहले शांति पैलेस चौराहे का नाम सिखों के धर्मगुरु गुरुनानक के नाम पर रखने का प्रस्ताव निगम सम्मेलन में लाया जा चुका है। भाजपा के पूर्व नगर अध्यक्ष इकबालसिंह गांधी ने यह बात रखी है। इसे उज्जैन उत्तर और दक्षिण की विधानसभा चुनाव की राजनीति से जोड़कर देखा जा रहा है। परशुराम चौराहे का श्रेय किसी को न मिले, इसके लिए पार्टी में उठापटक चल रही है।

Advertisement

नया रास्ता यह भी निकाला जा रहा है कि गुरुनानक चौराहे का नामकरण होटल विक्रमादित्य तक का रखा जाएगा। इसके पहले बडऩगर रोड को जोडऩे वाले चौराहे का नाम श्री परशुराम चौराहा करने का प्रस्ताव है। इससे संबंधित पुराने दस्तावेज भी निगम प्रशासन ने रिकॉर्ड से खंगाले हैं। भाजपा का एक खेमा इस प्रस्ताव को अभी रुकवाने की कोशिश में जुटा हुआ है। इस कारण प्रस्ताव पर सम्मेलन में निगाहें रहेंगी।

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें