Advertisement

पहला करवा चौथ व्रत किया, देर रात तबीयत बिगडऩे के बाद मौत

उज्जैन। धोबी गली निकास चौराहा पर रहनेवाली नवविवाहिता की देर रात तबीयत बिगडऩे के बाद अस्पताल में मृत्यु हो गई। कोतवाली पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया। मोना पति संदीप लश्करी 27 वर्ष निवासी धोबी गली की रात 3 बजे तबीयत बिगडऩे पर परिजन उसे चेरिटेबल अस्पताल ले गये जहां उसकी मृत्यु हो गई। परिजनों ने बताया कि मोना की 6 माह पहले शादी हुई थी।

Advertisement

मायका अतिरिक्त विश्वबैंक कालोनी में है। पति लांड्री संचालित करता है। मोना ने पहली बार करवा चौथ का व्रत किया था। व्रत खोलने के बाद भोजन किया और सोने चली गई। देर रात घबराहट की शिकायत करने पर अस्पताल ले गये थे। कोतवाली पुलिस ने बताया कि नवविवाहिता का डॉक्टरों की पैनल से पीएम कराया है। मृत्यु के कारणों का उसके बाद ही पता चलेगा।

जिला अस्पताल में ओपीडी का समय बदला, सूचना बोर्ड यथावत

Advertisement

उज्जैन। जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों के परीक्षण का समय बदल दिया गया है। लेकिन अभी तक यहां लगे सूचना बोर्ड को नहीं बदला गया है जिससे बाहर से आने वाले लोग परेशान हो रहे हैंं। वे पूर्व के समय अनुसार ही अस्पताल पहुंंच जाते हैं।

पूर्व में ओपीडी का समय सुबह 9 से शाम 4 बजे तक था। पिछले महीने यह समय परिवर्तित कर दिया गया और ओपीडी का समय सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक और शाम 5 से 6 बजे तक कर दिया गया है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें