पांच दिवसीय पशुधन मेले का समापन

कार्तिक मेले से पूर्व परंपरागत रूप से आयोजित पांच दिवसीय पशुधन मेले का समापन समारोह मंगलवार को महापौर मुकेश टटवाल, निगम सभापति कलावती यादव, अपर आयुक्त आदित्य नागर की उपस्थिति में हुआ।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe
Advertisement
समापन समारोह में सबसे अधिक राशि में पशु विक्रय करने वाले विक्रेता विजय प्रजापति, सुरेश पटेल, गोपाल, भीम सेन, मनोज तथा सबसे अधिक राशि में पशु क्रय करने वाले क्रेता गुड्डू प्रजापति, दुर्गेश, अश्विन, लोकेन्द्र प्रजापति, राजेन्द्र, कमल प्रजापत का सम्मान पुरस्कार स्वरूप ट्राली बेग भेंट कर किया गया।
Advertisement









