Advertisement

पाण्ड्याखेड़ी ब्रिज में गड्ढे, दुर्घटना की आशंका

दुपहिया वाहन चालकों के गिरने का बना रहता है भय

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज. उज्जैन पिछले सिंहस्थ के दौरान प्रदेश शासन द्वारा पाण्ड्याखेड़ी ब्रिज का निर्माण करवाया गया था। इस ब्रिज के बनने से आगर रोड़ और मक्सी रोड़ जाने वाले वाहन चालकों को काफी सुविधा हो गई है। लेकिन ब्रिज में कई बार गड्ढे हो जाते हैं, जिससे दुर्घटना होने की आशंका बनी रहती है।

वर्तमान समय में स्थिति यह है कि ब्रिज के दोनों ओर की सडक पर कई गड्ढे हो गए है और उनमें से सरिये दिखना शुरू हो गया है। यदि समय रहते मरम्मत नहीं की गई तो कभी भी कोई दुर्घटना हो सकती है। पूर्व में ब्रिज पर गड्ढे होने के बाद मरम्मत कर दी गई थी। लेकिन बारिश के बाद गड्ढे होने के कारण दुपहिया वाहन चालकों को दिक्कत हो रही है। ब्रिज पर दोनों ओर से अलग-अलग वाहनों का आवागमन होता है। इससे ज्यादा परेशानी नहीं हो रही है।

Advertisement

रात में दुर्घटना की आशंका…

कई बार ब्रिज पर लाइट बंद होने के कारण अंधेरा रहता है। ऐसे में दुपहिया वाहन चालकों को अचानक गड्ढ़े दिखाई नहीं देते है। ऐसे में कभी भी गंभीर हादसा हो सकता है। इस ब्रिज की देखरेख की जिम्मेदारी लोक निर्माण विभाग की है।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें