पानी की समस्या है तो कंट्रोल रूम पर कॉल करें

खराब हैंडपंप की शिकायत भी कर सकते हैं यहां
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
उज्जैन। गर्मी की आहट के साथ ही प्रशासन ने अब पेयजल संकट से निपटने के लिए प्रभावी कदम उठाना शुरू कर दिए हैंं। पेयजल संबंधी शिकायतों के तुरंत निराकरण के लिए जिला स्तर पर नियंत्रण प्रकोष्ठ (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में पानी की किल्लत को देखते हुए अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। यहां हैंडपंप संबंधी समस्या का समाधान भी होगा। कलेक्टर रौशन कुमार सिंह के निर्देशानुसार यह कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिस पर पेयजल संबंधी किसी भी समस्या के लिए आम जन कंट्रोल रूम के दूरभाष 0734-259980 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, कार्यपालन यंत्री (ईई) के मोबाइल नंबर 9826485570 पर भी शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
उपखण्ड एवं विकासखंड वार प्रभारी अधिकारी
उज्जैन क्षेत्र: सहायक यंत्री राजेन्द्र कुमार बघेल (8223890828) और विकासखंड उपयंत्री नेहा सोलंकी (7224847020)।
घट्टिया विकासखंड: उपयंत्री शीतल रावत (8085462889)।
तराना क्षेत्र: सहायक यंत्री राजेश होल्कर (8305644073) और विकासखंड उपयंत्री अरशाद अहमद नागौरी (7879678497)।
महिदपुर विकासखंड: उपयंत्री अशरफ हुसैन (8349964121)।
खाचरौद क्षेत्र: सहायक यंत्री मनोहर परमार (8424829510) और विकासखंड उपयंत्री धर्मेन्द्र हारोड (8109348277)।
बडऩगर क्षेत्र: सहायक यंत्री गरिमा भटनागर (8770172895) और विकासखंड उपयंत्री निकिता चौंगने (73545530682)।
इस तरह दर्ज करा सकते हैं शिकायत
कंट्रोल रूम में सुबह 8 से रात 8 बजे तक कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। तैनात कर्मचारी प्राप्त प्रत्येक कॉल को अटेंड करेंगे और शिकायत को रजिस्टर में दर्ज कर तुरंत संबंधित सहायक या उपयंत्री को सूचित करेंगे। समस्या निराकरण की रिपोर्ट भी रजिस्टर में अनिवार्य रूप से दर्ज की जाएगी ताकि समय सीमा में समाधान सुनिश्चित हो सके।










