Advertisement

पानी में हाथ पकड़कर डूबे और हाथ पकड़े बाहर निकली लाश…

पानी में हाथ पकड़कर डूबे और हाथ पकड़े बाहर निकली लाश…

Advertisement

इंदौर के अलग-अलग कॉलेजों में कर रहे थे पढाई: उज्जैन घूमने आये थे 6 दोस्त

उज्जैन। इंदौर के अलग-अलग कॉलेजों में पढ़ाई करने वाले 6 युवक उज्जैन घूमने प्रायवेट कार से आये और सीधे शिप्रा नदी के दत्त अखाड़ा घाट पहुंचे। यहां नहाने के दौरान गहरे पानी में डूबने से दो दोस्तों की मृत्यु हो गई, जबकि तीसरे को दूसरे लोगों ने हाथ खींचकर गहरे पानी में डूबने से बचाया। महाकाल पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों का पीएम कराया है।

Advertisement

आर्यन पिता प्रवीण चतुर्वेदी 19 वर्ष निवासी दमोह उमरिया, सविनय पिता रामाश्रय यादव 21 वर्ष निवासी कटनी अपने दोस्त हिमांशु पांडे पिता रामकृष्ण पाण्डे निवासी कटनी, उज्जवल गुप्ता, विनय यादव और रोहन यादव के साथ निजी कार से इंदौर से उज्जैन घूमने आये थे।

यहां शिप्रा नदी में नहाने के लिये दत्त अखाडा घाट पहुंचे जहां गहरे पानी में आर्यन, सविनय और हिमांशु पाण्डे डूबने लगे। दोस्तों व आसपास के लोगों ने हिमांशु को गहरे पानी से निकाला तब तक आर्यन और सविनय पानी में डूब चुके थे। 30 मिनिट तलाश के बाद तैराकों ने दोनों युवकों के शव नदी से निकाले।

Advertisement

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें