Popup Image
Advertisement

पार्सल ऑफिस के पास बनेगा 12 मीटर चौड़ा एफओबी, काम शुरू

आठों प्लेटफॉर्म से जुड़ेगा, लिफ्ट भी रहेगी

Advertisement

अक्षरविश्व न्यूज उज्जैन। सिंहस्थ 2028 को लेकर तैयारियां युद्धस्तर पर की जा रही हैं। एक ओर जहां इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए दिन-रात कई काम किए जा रहे हैं जिनकी निगरानी के लिए प्रशासनिक अधिकारी भी लगातार दौरा कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर रेलवे भी अपनी ओर से तैयारियां शुरू कर चुका है।

सिंहस्थ पर्व के दौरान रेलवे द्वारा देशभर से 7800 ट्रेनों का संचालन किया जाएगा जिसके लिए रेलवे स्टेशनों पर एफओबी, होल्डिंग एरिया सहित कई अन्य काम किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में पार्सल ऑफिस के पास भी 12 मीटर चौड़ा फुट ओवरब्रिज (एफओबी) बनाया जाएगा जिसका काम भी शुरू हो गया है।

Advertisement

दरअसल, पार्सल ऑफिस के पास करीब 36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले इस फुट ओवरब्रिज के लिए फिलहाल गड्ढे खोदे जा रहे हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए साइट को चारों ओर से कवर किया गया है।

ताकि कोई भी इस जगह ना आ सके। पश्चिम रेलवे के पीआरओ मुकेश कुमार ने बताया कि 12 मीटर चौड़ा यह नया फुट ओवरब्रिज आठों प्लेटफॉम्र्स को जोड़ेगा और जिस-जिस प्लेटफॉर्म पर यह उतरेगा वहां लिफ्ट की सुविधा भी रहेगी। सिंहस्थ से पहले वर्ष 2027 तक इसका काम पूरा कर लिया जाएगा। आमतौर पर रेलवे एफओबी की चौड़ाई 4 से 6 मीटर होती है लेकिन इसकी चौड़ाई 12 मीटर इसलिए रखी गई है ताकि सिंहस्थ के दौरान स्टेशन पर आने वाली लाखों श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को आसानी से मैनेज किया जा सके और भगदड़ जैसी स्थिति ना बने। यह नया एफओबी स्टेशन के पैसेंजर्स के आने-जाने के रास्ते को भी बेहतर बनाएगा।

Advertisement

अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग
सिंहस्थ के लिए रेलवे द्वारा उज्जैन और उसके आसपास जो काम किए जा रहे हैं उसकी लगातार अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है। पिछले दिनों पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) रामाश्रय पांडे सिंहस्थ से जुड़े कामों की समीक्षा करने के लिए उज्जैन पहुंचे थे। यहां उन्होंने उज्जैन रेलवे स्टेशन सहित नईखेड़ी, पिंगलेश्वर, मोहनपुरा, पंवासा, चिंतामन, विक्रमनगर आदि रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्लेटफॉर्म विस्तार, होल्डिंग एरिया, नए अंडरपास, ट्रेनों के संचालन और यात्रियों की आवाजाही की समीक्षा की गई थी। उन्होंने यह भी बताया था पिछले सिंहस्थ की तुलना में 2028 में होने वाले सिंहस्थ में 7800 ट्रेनें चलाई जाएंगी।

इनका कहना
12 मीटर एफओबी पार्सल ऑफिस के आसपास काम शुरू हो गया है। लगभग आठ प्लेटफॉर्म को टच करेगा लिफ्ट भी रहेगा। जहां जहां उतरेगा वहां लिफ्ट रहेगी। वर्ष 2027 तक इसका काम पूरा हो जाएगा।
मुकेश कुमार, पीआरओ, पश्चिम रेलवे

Related Articles

📢 पूरी खबर पढ़ने के लिए

बेहतर अनुभव के लिए ऐप का उपयोग करें

ऐप में पढ़ें
ऐप खोलें
ब्राउज़र में जारी रखें